21 October, 2026 (Wednesday)

आज शेयर बाजार में दिखी रौनक, शुरुआती कारोबार में 400 अंक से अधिक उछला सेंसेक्स, निफ्टी में भी रही तेजी, टाटा स्टील और रिलायंस के शेयर चढ़े

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी कि, सोमवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले। सोमवार को सुबह के शुरुआती कारोबार के दौरान बीएसई और एनएसई दोनों में ही अच्छी तेजी देखने को मिली। आज सुबह शुरुआती कारोबार के दौरान बीएसई का मेन इंडेक्स सेंसेक्स 402.49 अंक यानी कि, 0.68 फीसद की तेजी के साथ 59,189.16 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं आज शुरुआती कारोबार के दौरान एनएसई का मेन इंडेक्स निफ्टी भी 126.10 अंक यानी कि, 0.72 फीसद की बढ़त के साथ 17,637.40 अंक पर ट्रेड कर रहा था।

बीएसई की मेन वेबसाइट से मिले आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स पैक में POWERGRID, AXISBANK, TATASTEEL, NTPC, SUNPHARMA, ICICIBANK, ASIANPAINT, MARUTI, ULTRACEMCO, TITAN, LT, HDFC, INDUSINDBK, BHARTIARTL, KOTAKBANK, DRREDDY, BAJAJ-AUTO, SBIN, HDFCBANK, HINDUNILVR, ITC, BAJAJFINSV, HCLTECH, TECHM, NESTLEIND, INFY, TCS, M&M, और RELIANCE के शेयर हरे निशान पर कारोबार करते हुए देखे गए। जहां आज सुबह लगभग सभी कंपनियों के शेयर में तेजी देखी गई तो वहीं खबर लिखे जाने तक(सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर) BAJFINANCE के शेयर लाल निशान पर कारोबार करते हुए पाए गए।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज में मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि, यूएस फेड, ईसीबी, बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक ऑफ जापान की बैठकों से, जो इस सप्ताह अपेक्षित है, ब्याज दरों, बॉन्ड यील्ड और बाजारों के मध्यम अवधि के बारे में जानकारी पता चलेगी। यूके में ओमाइक्रोन के मामलों में तेज वृद्धि चिंता का विषय है।”

पिछले कारोबारी दिन बंद का हाल

इससे पिछले कारोबारी दिन यानी कि, शुक्रवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। शुक्रवार को सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन के समाप्त होने पर सेंसेक्स और निफ्टी गिर कर बंद हुए थे। शुक्रवार को बीएसई का मेन इंडेक्स सेंसेक्स गिरावट के साथ 58,786 अंक पर बंद हुआ था। वहीं एनएसई का मेन इंडेक्स निफ्टी भी गिरकर 17511 अंक पर बंद हुआ था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed