07 June, 2026 (Sunday)

अनबन की खबरों के बीच प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की पति के साथ रोमांटिक फोटो, फैंस बोले- ‘पब्लिक को बस यही चाहिए था’

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी चर्चाओं में बनी हुई हैं। बीते कुछ दिनों से प्रियंका चोपड़ा और पति निक जोनस के बीच अनबन की खबरें जमकर वायरल हो रही हैं। ऐसा हुआ है प्रियंका चोपड़ा के सोशल मीडिया पर उठाए गए एक कदम की वजह से। बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया से अपने नाम की आगे से पति का सरनेम हटा दिया था। जिसके बाद से ही निक और प्रियंका के बीच अनबन की खबरें आने लगी थीं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में पति संग रोमांटिक फोटो शेयर की है।

प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने थैंक्स गिविंग डे के मौके पर पति निक जोनस के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में निक और प्रियंका सोफे पर बैठे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बांहों में निक जोनस को पकड़ रखा है, तो वहीं निक जोनस भी प्रियंका को बड़े ही प्यार से देख रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा, ‘ऐसा बहुत कुछ है जिसके लिए मैं आभारी हूं। दोस्त परिवार… मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं निक जोनस। थैंक्स गिविंग की शुभकामनाएं सभी को जो मना रहे हैं।’

तो वहीं प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने भी उनके साथ रोमांटिक फोटो शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने भी लोगों को थैंक्स गिविंग की शुभकामनाएं दी हैं। वहीं निक और प्रियंका चोपड़ा की इन तस्वीरों को देखकर उनके फैंस भी खासे खुश नजर आ रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिख रहे हैं कि वो यही देखना चाह रहे थे। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘पब्लिक को यही चाहिए था।’ तो वहीं कई और यूजर्स ने भी कमेंट करते हुए दोनों को साथ देखकर खुशी जताई है।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *