06 June, 2026 (Saturday)

1 सितंबर से OTT ऐप का सब्क्रिप्शन हो जाएगा महंगा, हर माह देने होंगे इतने रुपये एक्स्ट्रा

भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। वहीं लॉकडाउन के दौर में लोगों ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लंबा वक्त गुजारा है। हालांकि अब ओटीटी प्लेटफॉर्म यूजर्स को जोरदार झटका लग सकता है, क्योंकि ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन महंगा होने जा रहा है। दरअसल कंपनी ने ओटीटी प्लेटफॉर्म के सब्सक्रिप्शन प्लान में इजाफा करने का निर्णय लिया है। ऐसे में बढ़ी हुई कीमत 1 सितंबर 2021 से प्रभावी हो जाएंगी। ग्राहकों को नये प्लान पर एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा। हालांकि पुराने ग्राहकों का प्लान पहले की तरह जारी रहेगा। ओटीटी प्लेटफॉर्म Disney+ Hotstar ने अपने बेस सब्सक्रिप्शन प्लान में इजाफा कर दिया है। ऐसे में अब 399 रुपये वाला प्लान 499 रुपये में आएगा।

बेस प्लान की कीमत में हुआ इजाफा 

Disney+ Hotstar Vip का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान 399 रुपये में आता है। हालांकि अब कंपनी ने 399 रुपये वाले बेस प्लान को बंद कर दिया है और उसकी जगह पर नये सब्सक्रिप्शन प्लान को लॉन्च किया है। ऐसे में यूजर्स 399 रुपये वाले प्लान को 499 रुपये में खरीद पाएंगे। मतलब यूजर्स को 100 रुपये एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा।

Disney+ Hotstar VIP के नये प्लान

499 रुपये वाला प्लान 

Disney+ Hotstar VIP के नये प्लान 499 रुपये, 899 रुपये और 1,499 रुपये में आएंगे। ऐसे में अब ग्राहकों को 399 रुपये में Disney+ Hotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन प्लान मिलेगा।

899 रुपये वाला प्लान 

वहीं 899 रुपये में Disney Hotstar VIP का Super प्लान आएगा। इस प्लान में ग्राहक दो फोन में Disney+ Hotstar ऐप चला पाएंगे। साथ ही इस सब्सक्रिप्शन प्लान में HD क्वालिटी मिलती है।

1,499 रुपये वाला प्लान 

Disney+ Hotstar का तीसरा प्लान 1,499 रुपये में आएगा। इसमें ग्राहक 4 स्क्रीन पर इस ऐप को चला सकते हैं। साथ ही 4K कंटेंट की स्ट्रीमिंग कर सकेंगे। Disney+ Hotstar VIP का Premium सब्सक्रिप्शन 1,499 रुपये में आएगा। यह कंपनी का सालाना सब्सक्रिप्शन ऑफर है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *