06 June, 2026 (Saturday)

पापा के साथ मूवी देखने में बोल्ड सीन आते ही ऐसी हो जाती है तापसी पन्नू की हालत, इंटरव्यू में किया खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। ‘हसीन दिलरुबा’ कल यानी 2 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने वाली है उससे पहले तीनों जमकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में तापसी ने इस बात का खुलासा किया था कि इंटिमेट सीन करने के दौरान विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे बहुत नर्वस फील कर रहे थे, जिसके बाद एक्ट्रेस ने जाकर डायरेक्ट से दोनों की शिकायत कर दी और दोनों सहज महसूस करवाया था।

अब हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के दौरान आरजे सिद्धार्थ कनन ने विक्रांत, हर्षवर्धन और तापसी से पूछा कि क्या कभी उनके साथ ऐसा हुआ जब वो कुछ हॉट देख रहे हों तो तभी वहां कोई आ जाए। इस पर विक्रांत ने शेयर किया कि वो और उनके कज़िन कुछ ऐसा ही देख रहे थे तभी उनकी आंटी वहां आ गई थीं। हर्षवर्धन ने भी बताया कि जब वो बोर हो जाते हैं तो बी ग्रेड फिल्में देखना शुरू कर देते है। वहीं इंटरव्यू में तापसी ने शेयर किया कि उन्हें कभी किसी ने ऐसा कुछ देखते हुए  पकड़ा तो नहीं है, लेकिन हां जब पापा के साथ फिल्म देखते हुए कोई बोल्ड सीन आ जाता है तो काफी अजीब स्थिति हो जाती है।

तापसी ने बताया कि, जब वो पापा के साथ कोई फिल्म देख रही होती हैं और तभी कोई बोल्ड सीन आ जाए तो उनकी क्या हालत होती है। एक्ट्रेस ने बताया, ‘पापा ज्यादातर इंग्लिश फिल्में देखते हैं। हमारे यहां एक ही टीवी है तो अगर पापा कुछ देखना शुरू कर दें तो हमारे पास कोई ऑप्शन नहीं होता उनके साथ वही देखने के अलावा। हम बाहर फिल्में देखने नहीं जाते हैं। फिल्म में लव मेकिंग सीन और किसकी प्रकार का बोल्ड सीन आना आम बात है। लेकिन आपके लिए तब ये बहुत ऑक्वर्ड हो जाता है जब आपकी यंग बेटियां आपके साथ बैठी हों। तो हम दोनों वहीं बैठे हैं, और हम लोगों को पसीना आने लगा है, हम ये समझने की कोशिश कर रहे हैं कि किसको क्या करना चाहिए। लेकिन इस अजीब स्थिति से ध्यान भटकाने का सबसे सटीक तरीका होता है कि पानी पीने चले जाएं या चैनल ही बदल दें। ऐसा मेरा साथ हुआ है’।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *