21 October, 2026 (Wednesday)

सनी दिओल की ‘गदर’ ने बढ़ा दी थी आमिर खान की चिंता, ‘लगान’ करते हुए सता रहा था ये डर

बॉलीवुड की ऐसी कई फिल्में रही हैं जिन्होंने बड़े पर्दे पर इतिहास बनाया है। उन्हीं में से एक ऐतिहासिक फिल्म लगान भी है। यह हिंदी सिनेमा की उन फिल्मों में शामिल है जिनकी गिनती सदाबहार फिल्मों में होती है। फिल्म लगान में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आमिर खान मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म के साथ उन्होंने बतौर निर्माता भी बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी।

फिल्म लगान को रिलीज हुए 20 हो चुके हैं, लेकिन यह आज भी उतनी ही चर्चा में है जितनी कि पहले दिन थी। बतौर निर्माता आमिर खान के लिए इस फिल्म को प्रोड्यूस करना काफी मुश्किल फैसला था। फिल्म लगान के 20 साल पूरे होने पर आमिर खान ने अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने फिल्म लगान के बनाने के फैसले से लेकर इससे जुड़े डर के बारे में भी ढेर सारी बातें की हैं। फिल्म लगान का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया है। उन्होंने जब इस फिल्म को बनाने का फैसला किया था तो उन्हें कोई निर्माता नहीं मिल रहा था। जिसके बाद आमिर खान ने फिल्म लगान को प्रोड्यूस करने का फैसला किया है।

हालांकि वह इस फैसले को लेकर काफी चिंतित भी थे। इस बारे में आमिर खान ने कहा, ‘मैंने अपने पिता को एक निर्माता के तौर में संघर्ष करते देखा है। एक बार आधी रात को वह अपनी ग्रेजुएशन के सर्टिफिकेट ढूंढ रहे थे क्योंकि वह 40 के दशक में नौकरी की तलाश में जाना चाहते थे। उन्हें डर था कि कहीं वह दिवालिया न हो जाए। उस समय हमारी हालत ऐसी थी, इसलिए मुझे याद है कि मैंने खुद से कहा था कि मैं कभी निर्माता नहीं बनूंगा। लेकिन विडंबना यह है कि जिंदगी में, आप कुछ ऐसा कर जाते हैं, जो आपको लगता है कि आप कभी नहीं करेंगे। मैंने लगान का निर्माण इसलिए किया क्योंकि मुझे स्क्रिप्ट पसंद थी और मैं सोच रहा था कि कौन सा निर्माता इस तरह की फिल्म के लिए संसाधन उपलब्ध कराएगा।’आमिर खान ने आगे कहा, ‘मैं नहीं चाहता था कि लोकल पर्यटकों को ब्रिटिश अधिकारियों की भूमिका निभाने के लिए शामिल किया जाए। मैं किसी निर्माता के बारे में नहीं सोच सकता था क्योंकि आशुतोष गोवारिकर ने लगान से पहले सफल फिल्में नहीं दी थीं। इसलिए मुझे एहसास हुआ कि मुझे इसे प्रोड्यूस करने की जरूरत है। कोई मिला नहीं तो मैं बन गया। और उसके बाद मुझे एहसास हुआ कि यह एक आसान काम नहीं है, लेकिन यह मुझे बहुत क्रिएटिव कंट्रोल देता था’। फिल्म लगान के साथ ही सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर- एक प्रेम कथा भी रिलीज हुई थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed