06 June, 2026 (Saturday)

पुलिस ने मतदेय स्थलों का लिया जायजा, चौकस रहेगी सुरक्षा व्यवस्था पंचायत चुनाव की तैयारी

(कुशीनगर )। आसन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का कार्यक्रम भले ही घोषित न हुआ हो लेकिन प्रशासन चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तुर्कपट्टी के प्रभारी निरीक्षक ने थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायतों में मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर पोलिंग बूथों के आसपास की स्थिति समेत वहां से जुड़ी जन सुुविधाओं का जायजा लिया। शनिवार को एसएचओ जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में दिनेश चन्द यादव, अनिल यादव, संजय यादव, महिला कांस्टेबिल शालू सिंह की टीम ने क्षेत्र के देवपोखर, सोन्दिया बुजुर्ग, लवकुश, किशुनदास पट्टी, सपहां, तिरमासाहुन, भेलया, चन्द्रौटा आदि गांवों में मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान एसएचओ ने ग्रामीणों बूथों की संवेदनशीलता, पूर्व के चुनाव में विवाद की स्थिति के बारे में पूछ चुनाव में अराजकता फ़ैलाने वाले तत्वों को चिंहित किया। एसएचओ ने कहा कि शासन-प्रशासन पंचायत चुनावों को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मतदाता निर्भिकता पूर्वक अपने घरों से निकलकर मतदान कर सकें इसके लिए माहौल तैयार होगा। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों की सुरक्षा व्यवस्था के प्रति पुलिस चौकस रहेगी। चुनाव में खलल डालने का प्रयास करने वाले अराजकतत्वों को जेल भेजा जाएगा। इस दौरान निवर्तमान प्रधान कमलेश उर्फ चन्द्रकेतू सिंह,भोलानाथ सिंह आदि मौजूद रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *