06 June, 2026 (Saturday)

रहाणे के बयान के बाद इंग्लैंड के बल्लेबाज ने टर्निंग पिच पर मिलाया हां में हां, जानिए क्या कहा

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही चार मैचों की सीरीज टर्निंग पिच की वजह से चर्चा में रही है। पहला मैच हारने के बाद दूसरे टेस्ट में भारत ने जीत दर्ज कर बराबरी की और तीसरे मैच में तो महज दो दिन के भीतर ही इंग्लैंड को पस्त कर दिया। अब चौथे टेस्ट में भी पिच टर्निंग ही होने वाली है इस बात को भारतीय उप कप्तान अजिंक्य रहाणे ने मंगलवार को कहा।

इंग्लैंड के युवा सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉले ने भारतीय उप कप्तान अजिंक्य रहाणे से सहमति जताते हुए मंगलवार को कहा कि चौथे टेस्ट के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पहले की तरह ही होगी, लेकिन लाल गेंद होने से बल्लेबाजी आसान रहेगी। मालूम हो कि अहमदाबाद के इसी स्टेडियम में भारत ने इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट में 10 विकेट से हराया था।

सोमवार को इंग्लैंड के बल्लेबाज क्रॉले ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह वैसी ही पिच होगी। उस पर रन बनाना आसान नहीं था, लेकिन वह दोनों टीमों के लिए था। वे हमसे बेहतर खेले, लेकिन हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके।’

जब क्रॉले से पूछा गया कि क्या अंतिम टेस्ट में बल्लेबाजी करना आसान होगा, तो उन्होंने कहा, ‘यह पिच पर निर्भर होगा, लेकिन मुझे लगता है कि थोड़ा आसान होगा। लाल गेंद की तुलना में गुलाबी गेंद थोड़ी कठोर होती है और तेजी से फिसलती है। यही वजह है कि अक्षर को एलबीडब्ल्यू और बोल्ड करके ज्यादा विकेट मिले।’

क्रॉले ने अक्षर पटेल की तारीफ करते हुए कहा, ‘वह बेहतरीन गेंदबाज हैं, खासकर इन हालात में। वह काफी सटीक गेंदबाजी कर रहे हैं और रन बनाने के मौके नहीं देते।’

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *