06 June, 2026 (Saturday)

कानपुर देहात में प्रेमी को बहाने से घर बुलाया और बेरहमी से कर दी हत्या, पुलिस से कही ये बात

रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के नारखुर्द गांव में प्रेमिका ने बहाने से प्रेमी को रात में घर बुलाया और फिर उसकी मसूल से कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। प्रेमिका के स्वजन ने पुलिस को अनजान युवक के घर में घुसने और खुद को कमरे में बंद करने की जानकारी देकर गुमराह किया। लेकिन बाद में पुलिस की पूछताछ में हत्या का सारा सच बाहर आ गया। इसकी जानकारी के बाद गांव वालों ने आक्रोश जताते हुए आरोपितों का घर गिराने की मांग शुरू कर दी, जिससे तनाव का माहौल बन गया है। गांव में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है और प्रेमिका के चार स्वजन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी 45 वर्षीय बदन सिंह राजपूत का गांव की महिला से प्रेम संबंध थे। इसकी जानकारी महिला के स्वजन को गई। इसपर स्वजन ने महिला से मोबाइल फोन पर बात कराकर प्रेमी को रविवार रात घर बुलवाया। प्रेमिका के बुलावे पर बदन सिंह आधी रात को उसके घर पर पहुंच गया, जहां पर प्रेमिका के स्वजन ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद प्रेमिका के स्वजन चौकी पहुंचे और पुलिस को अनजान युवक के घर में घुसकर खुद को कमरे में बंद कर लेने की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो बदन सिंह का खून से लथपथ शव पड़ा था और पास में ही खून से सना मूसल पड़ा था। बदन सिंह की मूसल से कुचलकर हत्या की गई थी।

संदेह होने पर पुलिस ने प्रेमिका के स्वजन को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसपर स्वजन ने हत्या की वारदात की स्वीकारोक्ति कर ली। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। सुबह गांव वालों की भीड़ एकत्र हो गई और आक्रोश जताते हुए आरोपितों का घर गिराए जाने की मांग शुरू कर दी। तनाव का माहौल बनते देखकर एहतियातन आरोपितों के घर पर पुलिस तैनात कर दी गई है। थाना प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि घर बुलाकर प्रेमी की हत्या की गई है, आरोपितों से पूछताछ की जा रही।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *