Kangana Ranaut ने जानें क्यों की ब्लाइंड आइटम पर प्रतिबंध लगाने की मांग, प्रकाश जावड़ेकर से मांगी सहायता
फिल्म अभिनेत्री कंगना रनोट ने ट्विटर परशुक्रवार को ब्लाइंड आइटम पर प्रतिबंध लगाने की मांग कीl यह ब्लाइंड आइटम एक मनोरंजन पोर्टल पर एक अभिनेत्री के व्यक्तिगत जीवन से जुड़ा हुआ हैl कंगना रनोट ने शुक्रवार को ट्विटर पर ब्लाइंड आइटम पर प्रतिबंध लगाने की मांग कीl इससे पहले एक एंटरटेनमेंट पोर्टल ने एक अभिनेत्री के व्यक्तिगत जीवन से जुड़ा एक ब्लाइंड आइटम लिखा थाl
कंगना रनोट ने इसे सबसे तकलीफदेह दे बतायाl कंगना रनोट ने केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से सहायता मांगी और ब्लाइंड आइटम पर प्रतिबंध लगाने की मांग कीl उन्होंने लिखा, ‘आदरणीय प्रकाश जावड़ेकर सर, हमें आपकी मदद की आवश्यकता हैl ताकि हम बॉलीवुड की गटर को साफ कर सकेl इस प्रकार के ब्लाइंड आइटम किसी भी प्रकार के मानहानि के मामले में फिट नहीं बैठतेl हम इससे नहीं लड़ सकतेl इसके चलते कलाकार ड्रग और डिप्रेशन का शिकार होते हैंl कृपया सहायता करेंl कृपया करके ब्लाइंड आइटम पर रोक लगाएंl यह ऑनलाइन लिंचिंग हैl हमने हाल ही में एक यंग लड़का खोया है, जो इस प्रकार के ट्रोल और प्रताड़ना का शिकार हुआ हैl इसके बाद भी इसमें कोई सुधार नहीं हुआ हैl लोग अभी भी इस प्रकार की गलत खबरें छाप देते हैंl इसके चलते सार्वजनिक जीवन में शर्मिंदगी और तनाव झेलना पड़ता हैl कृपया सहायता करेंl’
कंगना ने एक और ट्वीट में लिखा है, ‘बॉलीवुड के लोग अभी भी ब्लाइंड आइटम लिख रहे हैंl बिना सूत्र का नाम लिखे, बिना खबर की पड़ताल किएl यह बहुत ही खतरनाक है और चरित्र हनन का भी मामला हैl सुशांत ने कहा था कि ब्लाइंड आइटम्स के चलते भी वह डिप्रेशन का शिकार हुआ थाl इस प्रकार के मीडिया हाउसेस के खिलाफ कठोर कदम उठाने की आवश्यकता है।’
कंगना रनोट बॉलीवुड अभिनेत्री है और वह कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुकी हैंl वह जल्द फिल्म थलैवी में नजर आएंगीl
