10 October, 2026 (Saturday)

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशन आज रात से हो सकते हैं बंद, देख लें पूरी लिस्ट; दिल्ली पुलिस ने लिखा लेटर

दिल्ली में प्रदर्शन को देखते हुए आज रात से ही 57 मेट्रो स्टेशन बंद किए जा सकते हैं। दिल्ली पुलिस ने एहतियात के तौर पर डीएमआरसी को लेटर लिखा है।
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में 10 अक्टूबर को CJP के द्वारा प्रोटेस्ट बुलाया गया है। इससे पहले दिल्ली पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। ऐसे में प्रदर्शन को देखते हुए आज रात 9 बजे से दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद किए जा सकते हैं। दिल्ली पुलिस ने एहतियात के तौर पर डीएमआरसी को लेटर लिखा है और हालात को काबू में रखने के लिए 57 मेट्रो स्टेशन बंद रखने का प्रस्ताव दिया है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस भी पूरी तरह से हालात पर काबू पाने की तैयारी में है। बता दें कि दिल्ली मेट्रो में कुल 303 मेट्रो स्टेशन हैं, जो लगभग पूरी दिल्ली में यातायात को कवर करते हैं। दिल्ली मेट्रो के कुल नेटवर्क की लंबाई 416 किलोमीटर है, जिसमें कुल 12 लाइन को शामिल किया गया है।
57 मेट्रो स्टेशन हो सकते हैं बंद
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शनों और बेकाबू भीड़ के जमा होने की आशंका को देखते हुए, 9 अक्टूबर को रात 9:00 बजे से लेकर 10 अक्टूबर को हालात सामान्य होने तक दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों के एंट्री/एक्जिट गेट बंद किए जा सकते हैं। दिल्ली मेट्रो पुलिस की ओर से DMRC को लिखे गए एक पत्र के अनुसार, 10 अक्टूबर को होने वाले प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शनों को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने राजधानी के 57 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एक्जिट गेट बंद करने और इन स्टेशनों पर ट्रेनों की संख्या कम करने का प्रस्ताव दिया है।
ये स्टेशन किए जा सकते हैं बंद-
यहां उन 57 दिल्ली मेट्रो स्टेशनों की लिस्ट दी गई है, जिन्हें पुलिस ने 10 अक्टूबर को बंद रखने का अनुरोध किया है-

जनपथ
पटेल चौक
केंद्रीय सचिवालय
लोक कल्याण मार्ग
राजीव चौक
नई दिल्ली
सेवा तीर्थ (उद्योग भवन)
मंडी हाउस
बारा खंबा रोड
आईटीओ
दिल्ली गेट
खान मार्केट
आर.के. आश्रम मार्ग
झंडेवालान
सुप्रीम कोर्ट
इंद्रप्रस्थ
शिवाजी स्टेडियम
आईएनए (दोनों मेट्रो लाइनें)
हौज खास
जोरबाग
अर्जनगढ़
सराय काले खां-निजामुद्दीन
लाजपत नगर
जंगपुरा
आश्रम
कालिंदी कुंज
जसोला
जामिया मिल्लिया इस्लामिया
ओखला विहार
चावड़ी बाज़ार
जामा मस्जिद
करोल बाग
राजेंद्र प्लेस
विश्वविद्यालय
विधान सभा
सिविल लाइंस
कश्मीरी गेट
इंद्रलोक
जी.टी.बी. नगर
कन्हैया नगर
नेताजी सुभाष पैलेस
आजादपुर
आदर्श नगर
जहांगीर पुरी
हैदरपुर बादली मोड़
मजलिस पार्क
शालीमार बाग
सीलमपुर
मौजपुर
जफराबाद
स्वागत
यमुना विहार
खजूरी खास
शाहदरा
रिठाला
रोहिणी पूर्व
रोहिणी पश्चिम
21 हजार जवानों को किया गया तैनात
दरअसल, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्ष आर-पार के मूड में है तो CJP ने भी कल जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट का ऐलान किया है। दिल्ली पुलिस ने CJP के प्रोटेस्ट को देखते हुए जबरदस्त तैयारी की है। इस वक्त जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस और चुनाव आयोग के आस-पास भारी सुरक्षा बल तैनात है। दिल्ली पुलिस ने CJP के प्रोटेस्ट को मंजूरी नहीं दी है। पूरे इलाके में भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 लागू है। दिल्ली में अर्धसैनिक बलों के कुल 21 हजार जवानों को तैनात किया गया है। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। जंतर-मंतर के आसपास करीब एक हजार और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों को मॉनिटर करने के लिए स्पेशल कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से हर मूवमेंट की नजर रखी जाएगी।
इन स्टेशनों पर ट्रेनों की संख्या कम करने का प्रस्ताव दिया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed